US Action On Canada: ट्रंप का पहला शिकार ट्रूडो? कनाडा के लोग क्यों डरे और चितिंत, भारत खुश तो बहुत होगा

By अभिनय आकाश | Nov 09, 2024

साल 2019 की बात है जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो नाटो देशों के एक सम्मेलन में ट्रंप की बेइज्जती करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। लेकिन उस समय जस्टिन ट्रूडो को शायद अंदाजा नहीं था कि अमेरिका की सत्ता में एक बार फिर से उनकी वापसी हो जाएगी। अब डोनाल्ड ट्रंप के जीत वाले डांस को देखकर कनाडा में हड़कंप मच गया है। अमेरिका में चुनावी नतीजे आने के बाद कनाडा से जो बयान आया है, उसे सुनकर तो ऐसा ही लग रहा है कि कनाडा डोनाल्ड ट्रंप का पहला शिकार बनने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप अपनी बेइज्जती करने वाले जस्टिन ट्रूडो से बदला तो जरूर लेंगे। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इससे भारत का भी बदला पूरा हो जाएगा। जस्टिन ट्रूडो के साथी और खालिस्तानी नेता जगमीत सिंह ने ट्रंप की जीत पर डरते हुए बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि कनाडा के बहुत सारे लोग जब सोकर उठे तो वे डरे हुए थे, चिंतित थे और कई तो टूट चुके थे। अब समय आ गया है कि हमें कनाडा के हितों के लिए साथ आना होगा। 

इसे भी पढ़ें: Trump की जीत से भड़कीं अमेरिकी महिलाएं, शुरू किया 4B मूवमेंट, जिन मर्दों ने वोट किया उनके साथ नहीं करेंगी संभोग

कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने अमेरिका चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया था। इस बातचीत के दौरान न केवल ट्रूडो ने ट्रंप को बधाई दी बल्कि आगे की रणनीति और दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश की और व्यापार को बढ़ाने के लिए हाथ बढ़ाया। ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान एक बार ट्रूडो को कमजोर और बेईमान कहा था। कनाडा सरकार का कहना है कि अमेरिका और कनाडा एक-दूसरे के सबसे बड़े व्यापार पार्टनर हैं।साल 2023 में हर दिन दोनों देशों के बीच लगभग 3.6 बिलियन कनाडाई डॉलर (2.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर) मूल्य की चीजों और सेवाओं का व्यापार हुआ।  

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर