अमेरिका में रह रहे शरणार्थी बच्चे अब नहीं कर पाएंगे अंग्रेजी भाषा का कोर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2019

फीनिक्स। अमेरिकी सरकार के संरक्षण में रह रहे शरणार्थी बच्चे अब अंग्रेजी भाषा का कोर्स नहीं कर पाएंगे और न ही कानूनी सेवाओं तक उनकी पहुंच हो सकेगी। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि इन सेवाओं का भुगतान करने वाली एजेंसी ने पर्याप्त निधि न होने का हवाला देते हुए यह फैसला किया है। 

इसे भी पढ़ें: ताइवान ने अमेरिका से टैंक, हवाई रक्षा प्रणाली खरीदने के आग्रह की पुष्टि की

स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग ने देश भर के शिविरों को पिछले हफ्ते अधिसूचित किया था कि वह शिक्षकों के वेतन या कानूनी सेवाओं या मनोरंजन संबंधी उपकरणों के लिए भुगतान नहीं करेंगे। इस कदम से फ्लोर्स सौदे नाम की एक कानूनी व्यवस्था का उल्लंघन होगा जिसके तहत सरकार को अपने संरक्षण में रह रहे शरणार्थी बच्चों को शिक्षा एवं मनोरंजन संबंधी गतिविधियां उपलब्ध कराना जरूरी होता है। लेकिन एजेंसी ने कहा कि उसके पास ये सारी सेवाएं देने के लिए निधि नहीं है क्योंकि उसे बड़ी संख्या में अमेरिका आ रहे बच्चों से निपटना पड़ रहा है। इनमें से ज्यादातर बच्चे सेंट्रल अमेरिका से आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा

भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का थर्ड फ्रंट किसका बिगाड़ेगा खेल?