ट्रंप और उनकी पत्नी ने साबरमती आश्रम में चरखा चलाया, मोदी को बताया महान मित्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2020

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया सोमवार को भारत आने के बाद साबरमती आश्रम पहुंचे और वहां चरखा चलाया। अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आरंभ हुए रोड शो के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का काफिला आगे बढ़ा। ट्रंप दंपत्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल साबरमती आश्रम पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही साबरमती आश्रम पहुंच गए थे। 

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने हिन्दी में किया ट्वीट, लिखा- हम भारत आने के लिए तत्पर हैं

ट्रंप भारत यात्रा के पहले चरण में सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे। उनको और उनकी पत्नी मेलानिया को ले कर एयर फोर्स वन विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न 11 बज कर 37 मिनट पर उतरा जहां मोदी ने उनकी अगवानी की। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान