उल्टा ही पड़ गया ट्रंप का दांव, युद्ध रोकने की बजाए और भड़का दिया, 2 हफ्तों में रूस ने कीव पर दागे 598 ड्रोन

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2025

यूक्रेन जंग में बहुत बड़ा उलटफेर होना शुरू हो चुका है। यूक्रेन पर रूस के ताजा मिसाइल हमलों से अमेरिका बुरी तरह बौखला गया है। हालात ये हो गए हैं कि अब ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने मीडिया में बयान दिया कि यूक्रेन युद्ध के लिए भारत जिम्मेदार है। क्योंकि भारत रूस से अरबों डॉलर का तेल खरीद रहा है, जिसकी वजह से रूस यूक्रेन की जंग को जीत रहा है। वहीं ट्रंप का दांव भी अब उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। 24 घंटे में जंग रुकवाने का दावा करने वाले ट्रंप ने इसी कोशिश में पुतिन से अलास्का में मीटिंग भी की थी। लेकिन उनकी ये कोशिश बुरी तरह नाकाम साबित हुई और रूस व यूक्रेन के बीच की जंग और बुरी तरह से भड़क उठी है। रूस की तरफ से कीव पर हमले भी बढ़ गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन की पूर्व डिप्टी PM को जेलेंस्की ने अमेरिका में सौंपी खास जिम्मेदारी, कौन हैं ओल्हा स्टेफनिशिना?

यूक्रेन के मुताबिक, रूस ने रातभर में 598 ड्रोन और 31 मिसाइल दागीं, जिनमें से 563 ड्रोन और 26 मिसाइलें मार गिराई गईं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, 'रूस शांति की मेज की बजाय मिसाइलें चुन रहा है।' कीव में 23 जगहों पर आग और मलबे की घटनाएं दर्ज की गई। 500 से अधिक आपातकर्मी राहत कार्यों में लगे रहे और कई लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने रूस को चेतावनी दी है, जबकि वाइट हाउस ने वार्ता जारी रखने की बात कही। 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी