Trump ने गोपनीय दस्तावेजों को लेकर अपने ऊपर लगे संघीय आरोपों को ‘‘निराधार’’ बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2023

ग्रीन्सबोरो। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेज रखने संबंधी मामले में अपने ऊपर लगे संघीय आरोपों को शनिवार को ‘‘हास्यास्पद’’ और ‘‘निराधार’’ करार दिया। ट्रंप इस मामले में अपने खिलाफ अभियोग के सार्वजनिक होने के बाद पहली बार लोगों के सामने आए। उन्होंने उन पर लगे 37 आरोपों को अपने समर्थकों पर हमला बताया और इस घटनाक्रम का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की। ट्रंप ने जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलाइना में रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलनों को संबोधित करते हुए न्याय विभाग द्वारा लगाए गए आरोपों को राष्ट्रपति के तौर पर उनकी वापसी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बताया।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें