ट्रंप ने इजरायल-ईरान की तुलना स्कूल के बच्चों से की, NATO चीफ हंसते हुए बोले- पापा को कभी-कभी सख्त होना पड़ता है

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान की तुलना स्कूल के दो बच्चों से करते हुए कहा कि कभी-कभी उन्हें सही रास्ते पर लाने के लिए कड़ी भाषा का इस्तेमाल करना पड़ता है। लाइव टीवी पर ट्रंप के द्वारा 'एफ-शब्द' के इस्तेमाल से ऑनलाइन चर्चाएं शुरू हो गई थीं। नाटो शिखर सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि युद्धरत देशों के बीच युद्ध विराम पर सहमति बनने के बाद इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई निश्चित रूप से रुक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे इसे झेल चुके हैं। वे एक बड़ी लड़ाई लड़ चुके हैं, जैसे स्कूल के मैदान में दो बच्चे। आप जानते हैं, वे बहुत लड़ते हैं। आप उन्हें रोक नहीं सकते। उन्हें दो, तीन मिनट तक लड़ने दें। फिर उन्हें रोकना आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Asim Munir ने America यात्रा के दौरान पाकिस्तानी राजनीति में जो रायता बिखेरा है, उसे साफ करने में जुटे हैं Shehbaz Sharif

ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा था कि इजराइल और ईरान इतने लंबे समय से और इतनी कड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं कि उन्हें पता ही नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं। नीदरलैंड में नाटो शिखर सम्मेलन में मध्य पूर्व संघर्ष छाया रहा, जहाँ ट्रम्प ने सदस्यों से अपने सैन्य खर्च का हिस्सा बढ़ाकर 5% करने का आग्रह किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा कि ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अमेरिका के बमबारी अभियान के कारण उनका परमाणु कार्यक्रम "दशकों" पीछे चला गया है, हालांकि एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में इस दावे पर संदेह जताया गया है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प