डोनाल्ड ट्रंप ने की टेरेसा मे से मुलाकात, व्यापारिक मुद्दों पर हुई बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2019

लंदन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को यहां ब्रिटेन की निवर्तमान प्रधानमंत्री टेरेसा मे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बातचीत व्यापारिक मुद्दों पर केन्द्रित रही। इस दौरान ट्रम्प का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों का गेट के बाहर जमावड़ा हो रहा हैं। ट्रंप की यह तीन दिन की यात्रा द्वितीय महायुद्ध के दौरान 1944 में नाजी जर्मनी की सेनाओं को खदेड़ने के मित्र देशों की सेनाओं की उत्तरी फ्रांस के तट पर (छह जून को) चढ़ाई की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोहों के सिलसिले में भी है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन में सिख लड़की को स्कूल में कृपाण लेकर आने पर किया प्रतिबंधित

मे शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ कंजरवेटिव पार्टी के नेता पद से हट रही हैं। उनके स्थान पर प्रधानमंत्री के लिए 13 उम्मीदवार होड़ में हैं। ट्रंप और मे ब्रिटेन के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ एक कारोबारी बैठक की तैयारी में है। इसमें ब्रिटेन और अमेरिका की पांच शीर्ष कंपनियों के प्रमुख शामिल होंगे। बीएई सिस्टम्स, ग्लेक्सोस्मिथक्लाइन, बारक्ले, रैकिट बैंकिजर, जेपी मोर्गन, लाकहीड मार्टिन और गोल्डमैन साक्स इंटरनेशनल इनमें प्रमुख हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन जाने वाले भारतीयों के लिए लैंडिंग कार्ड की जरूरत खत्म

मे के डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय के मुताबिक, बातचीत के दौरान मे ने कहा कि यह बड़ी भागीदारी है और हमारा मानना है कि इसे और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग इसमें कई अवसर है जिनका लाभ उठाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें

Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन रणभूमि में बदला!