भारत के खिलाफ ट्रंप ने दिया जांच का आदेश, 16 देशों को भी घसीटा

By अभिनय आकाश | Mar 12, 2026

अमेरिका ने एक बार फिर भारत समेत कई देशों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया। इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुल 16 देशों के खिलाफ नई व्यापारिक जांच शुरू करने का ऐलान किया है। जिसमें भारत भी शामिल है। माना जा रहा है कि यह कदम ट्रंप की उस रेसिप्रोकल टेररिफ नीति की जगह लेने के लिए उठाया गया है जिसे पिछले महीने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अवैध ठहरा दिया था। अमेरिका के ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रियर ने इस जांच की घोषणा करते हुए बताया कि यह जांच 1974 के ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 के तहत की जाएगी। इस कानून के तहत अमेरिका को यह अधिकार मिलता है कि अगर किसी देश की व्यापारिक नीतियां अमेरिकी हितों के खिलाफ मानी जाती हैं तो उसके खिलाफ कारवाई की जा सकती है। इस जांच के दायरे में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई बड़े व्यापारिक साझेदार शामिल हैं। जिन 16 देशों को इस सूची में रखा गया है। उनमें भारत, चीन, मेक्सिको, यूरोपीय संघ, जापान, ताइवान, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, इंडोनेशिया, मलेशिया, कंबोडिया, बांग्लादेश और थाईलैंड शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: जब Iran हार ही नहीं मान रहा, तब Trump जीत का दावा कैसे कर सकते हैं?

फरवरी में हुए इस समझौते के तहत भारत से अमेरिका जाने वाले निर्यात पर 18% टेरिफ तय किया गया था। जो पहले लागू करीब 50% टेरिफ से काफी कम थी। लेकिन इस समझौते के कुछ ही दिनों बाद अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 63 के बहुमत से कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के तहत इस तरह के टेरिफ लगाने का अधिकार नहीं है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के कुछ ही घंटों के भीतर ट्रंप ने एक नया कदम उठाते हुए दुनिया भर के लिए 10% का वैश्विक टेरिफ घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं सिर्फ 24 घंटे के भीतर इसे बढ़ाकर 16 देशों के खिलाफ शुरू की गई यह नई जांच संकेत दे रही है कि अमेरिका आने वाले समय में अपनी व्यापारिक नीति को और सख्त बना सकता है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Mayor Election में BJP का जलवा, Ajmer से लेकर Pali तक Congress को झटका

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार