ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन अगले साल भारत में 3-5 महंगी आवासीय परियोजनाएं शुरू करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2022

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रियल एस्टेट कंपनी द ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन अगले साल बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़ और लुधियाना में तीन से पांच महंगी आवासीय परियोजनाएं पेश करेगी। कंपनी के पास पिछले साल से कल्पेश मेहता प्रवर्तित दिल्ली की ट्रिबेका डेवलपर्स के साथ विशिष्ट लाइसेंसिंग करार है। मेहता ने यहां मंगलवार को ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा कि ट्रिबेका इन ट्रंप-ब्रांड की संपत्तियों में लगभग 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। देश में पहले से ही ट्रंप ब्रांड से चार परियोजनाएं हैं। कंपनी के लिए अमेरिका के बाहर भारत सबसे बड़ा बाजार है।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit 2026 Delhi | गलवान विवाद के बाद पहली बार भारत में PM Modi -Xi Jinping मुलाकात की संभावना! द्विपक्षीय बातचीत पर टिकीं दुनिया की नजरें

Prabhasakshi NewsRoom: BRICS Summit का पूरा Schedule जारी, जानिए कब और किन वैश्विक नेताओं से मिलेंगे PM Modi

Punjab के पूर्व कैबिनेट मंत्री Bhagat Chunni Lal का 93 वर्ष की उम्र में निधन

World Suicide Prevention Day 2026: जानिए इस खास दिन का History, महत्व और Mental Health में सुधार के उपाय