ट्रंप ने ली चुटकी, कहा- मोदी अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वह इसमें बातचीत नहीं करना चाहते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

बिआरित्ज/लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं लेकिन वह इस भाषा में बातचीत नहीं करना चाहते। ट्रंप ने यह बात फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत से पहले मजाकिया अंदाज में कही। दोनों नेताओं के बीच फ्रांस के शहर बिआरित्ज में 40 मिनट तक चर्चा हुई। दुनिया में औद्योगिक रूप से सबसे विकसित राष्ट्रों की बैठक की मेजबानी यही शहर कर रहा है।

ट्रंप और मोदी ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से हाथ मिलाया और मीडिया से मुखातिब हुए। मोदी ने पत्रकारों के सवालों का हिंदी में जवाब दिया। इस दौरान जब मोदी ने पत्रकारों से कहा कि वह नेताओं को अकेले में बात करने दें तो ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, वह (प्रधानमंत्री मोदी) वास्तव में बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वह इसमें बात नहीं करना चाहते। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हाथ भी पकड़ा तो कमरे में मौजूद हर कोई हंस पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बौखलाए इमरान ने दी परमाणु युद्ध की धमकी

मोदी ने ट्रंप को एक “दोस्त” बताया और कहा कि यह “मेरे लिये बेहद महत्वपूर्ण बैठक है।” ट्रंप ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के साथ यहां होना बेहद अच्छा लग रहा है।” उन्होंने कहा कि रविवार को जी7 शिखर सम्मेलन रात्रिभोज के दौरान उन्हें मोदी से “भारत के बारे में काफी कुछ सीखा”। ट्रंप ने कहा, “मनोहर जगह। यह बेहद खूबसूरत जगह है।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं