नहीं मानेंगे हार! राष्ट्रपति पद के लिए लड़ाई जारी रखेंगे डोनाल्ड ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2021

डाल्टन (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह राष्ट्रपति पद पर बने रहने के लिए जी-जान से लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने रिपब्लिकन सांसदों से भी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को पलटने के लिए प्रयास करने को कहा है। इस सप्ताह संसद की बैठक होगी जिसमें इलेक्टोरल कॉलेज वोट के नतीजों की पुष्टि की जाएगी। ट्रंप समर्थकों ने सोमवार रात को जॉर्जिया में रैली निकाली। ट्रंप ने समर्थकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, ‘‘नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस नहीं पहुंचने वाले हैं।’’ ट्रंप ने कहा कि उनकी यात्रा का मकसद संसद की बैठक से पहले रिपब्लिकन सांसदों का उत्साह बढ़ाना है, लेकिन अपने संबोधन में अधिकतर समय उन्होंने चुनाव पर ही चर्चा की और कहा कि ‘‘जीत हमारी हुई है।’’

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते