टेस्ला के शेयर में गिरावट के बीच ट्रंप ने मस्क की कार कंपनी का समर्थन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को एलन मस्क की कार निर्माता कंपनी टेस्ला के शेयर की कीमतों में गिरावट के बीच सोशल मीडिया पर कंपनी का समर्थन किया।

हालांकि, इस पोस्ट के बावजूद टेस्ला के शेयरों में गिरावट नहीं थम पाई, क्योंकि कंपनी ने एक और तिमाही में निराशाजनक वित्तीय नतीजे पेश किए और मस्क ने अगले साल कुछ संभावित कठिन तिमाहियों की चेतावनी दी।

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, हर कोई कह रहा है कि मैं एलन की कंपनियों को अमेरिकी सरकार से मिलने वाली अगर सभी नहीं, तो कुछ बड़े पैमाने पर मिलने वाली सब्सिडी को छीनकर बर्बाद कर दूंगा। ऐसा नहीं है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, कंपनियां जितना बेहतर करेंगी, अमेरिका उतना ही बेहतर करेगा, और यह हम सबके हित में होगा।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर