ट्रंप की चीनी कंपनियों पर कड़ी कारवाई, अमेरिका में सूचीबद्ध चीनी कंपनियों को हटाने का किया फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन ऐसी चीनी कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जो अमेरिका में सूचीबद्ध हैं और अमेरिकी ऑडिट प्रावधानों का पालन नहीं करती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई। वाल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रस्ताव के मुताबिक न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज या नास्डैक जैसे अमेरिकी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध चीनी कंपनियां अमेरिकी नियामकों के लेखा परीक्षण के अधीन होंगी या उन्हें शेयर बाजार से हटा दिया जाएगा। समाचार पत्र ने कहा कि इन नियमों का पालन करने के लिए चीनी लेखा परीक्षकों को अपने लेखांकन के कागजात अमेरिकी सरकार के विशेष ऑडिट नियामक सार्वजनिक कंपनी लेखा निरीक्षण बोर्ड की निगरानी के साथ साझा करना होगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह