बाजार क्यों जाना? Kanpur की Famous कुरकुरी पकौड़ी अब घर पर बनाएं, देखें यह Viral Recipe

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 17, 2026

हर महिला अक्सर परेशान रहती है सुबह नाश्ते में क्या बनाएं। कई बार तो यह सोचने में घंटे लग जाते हैं कि क्या ब्रेकफास्ट में बनाएं। जब कुछ समझ नहीं आता तो लोग पास्ता, पराठा या पोहा बनाकर काम चलाते हैं, लेकिन अब वीकेंड को खास बनाना चाहते हैं, तो कुछ नया और अलग बनाने को करता है। वीकेंड को खास बनाने के लिए घर पर ही कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का जरुर बनाएं। अब इस वायरल रेसिपी को जरुर ट्राई करें। 'कानपुर की खास पकौड़ी' को आप ब्रेकफास्ट में जरुर बनाएं। आइए आपको बताते हैं इसे कैसे बनाएं।

  - पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू उबालें।

  - यदि आलू पहले से उबले हुए हैं, तो उन्हें छीलकर मैश कर लें।

 - अब इसमें उबली हुई मटर और 1 कप पोहा डालकर मिलाएं।

  - इस मिश्रण में बारीक कटी हुई मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, चाट मसाला, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं, जिससे कोई गांठ न रहे।

  - दूसरी तरफ एक कटोरे में आधी कटोरी बेसन लेकर उसमें हल्का, अजवाइन और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।

 - इसके बाद मिश्रण से छोटे-छोटे गोले आकार के बॉल्स बनाकर एक थाली में रख लें।

 - अब मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।

 - फिर तैयार की हुई बॉल को बेसन के पेस्ट में डुबोकर गरम तेल में डालें।

 - गैस को धीमा करके गोल्डन ब्राउन होने तक पकौड़े को तलें।

 - आखिर में पकौड़े को निकालकर टिशू में रखें।

 - तेल सोख लेने के बाद लाल, हरी चटनी और चाय के साथ सर्व करें।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत