Kitchen Hacks: दाल-चावल से कीड़े निकालने के लिए देसी हैक्स करें ट्राई, लंबे समय तक खराब नहीं होगा अनाज

By अनन्या मिश्रा | Oct 24, 2024

अक्सर ऐसा होता है कि घर में रखे दाल-चावल या आदे आदि में कीड़े पड़ जाते हैं। कीड़े लगने पर इसे फेंक दिया जाता है। कई बार पैंट्री में रखे सामानों में भी कीड़े पड़ जाते हैं। जिसकी वजह से बिस्किट, चिप्स, सीरिय़ल्स और मैदा आदि चीजें खराब हो जाती हैं। हालांकि इन चीजों को कीड़ों से बचाने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाली दवाओं का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन बता दें कि यह तरीका सही नहीं है। क्योंकि यह दवाएं हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं। ऐसे में अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो यह दवाएं आपको बीमार भी कर सकती हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नेचुरल तरीके से इन कीड़ों को हटाने का नेचुरल तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Roti Aur Kele Ke Pakoda: शाम की चाय के साथ केला और रोटी की पकौड़े का उठाएं लुत्फ, बच्चे भी हो जाएंगे खुश

शेल्फ की सफाई

कीड़े होने की पहली वजह य़ह हो सकती है कि आपकी किचन शेल्फ के कोनों में गंदगी रह जाने की वजह से इसमें कीड़े लग गए हैं। अगर आप समय-समय पर शेल्फ को क्लीन करती रहती हैं, तो यह कीड़े एक जगह से दूसरी जगह नहीं जाएंगे। वहीं अगर किसी डिब्बे में कीड़े पड़ गए हैं, तो आप उसे भी अलग कर सकते हैं। आप शेल्फ की सफाई के लिए घर पर DIY क्लीनर बना सकती हैं।

ऐसे बनाएं DIY क्लीनर

सिरका- 1 कप सिरका

डिश वॉश लिक्विड- 2 बड़े चम्मच

पानी- 1 कप

इन तीनों चीजों को मिलाकर एक स्प्रे बोतल में डाल दें। फिर शेल्फ के डिब्बे निकालकर सभी को खाली करके झाड़ लें। अब शेल्फ के ऊपर ये लिक्विड डालें। शेल्फ से डिब्बे निकालना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि हो सकता है कि उन डिब्बों के ऊपर कीड़े मौजूद हों। इसलिए अंदर से सफाई जरूरी है।

फ्रीजर में अनाज

कीड़े मारने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अनाज को 3-4 दिन के लिए फ्रीजर में रखें। इससे अनाज की क्वालिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि इसके कीड़े जरूर मर जाएंगे। इससे कीड़े के लार्वा और अंडे आदि भी खत्म हो जाएंगे। जब आपको इस्तेमाल करना हो, तो इसको निकालकर छान लें और फिर धोकर इस्तेमाल में लाएं।

नीम की पत्तियां या तेज पत्ता

काले घुन को निकालने के लिए आप अनाज स्टोर करने वाले कंटेनर में तेज पत्ता और नीम की पत्तियां डालकर रखें। अगर आप इसको डायरेक्ट नहीं डालना चाहते हैं, तो आप इनको कपूर के साथ किसी कपड़े में बांधकर अनाज में रख सकती हैं।

लौंग का करें इस्तेमाल

कई लोगों को तेज पत्ते की महक अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप तेज पत्ते की जगह लौंग को कॉटन कपड़े में बांधकर रख सकती हैं। या फिर इसको अनाज में डाल सकती हैं। इससे अनाज में कीड़े नहीं पड़ेंगे।

माचिस की डिब्बी

माचिस की डिब्बी सफेद और काले कीड़ों पर असर करता है। क्योंकि माचिस में सल्फर होता है। यह कीड़ों के लिए टॉक्सिक होता है। ऐसे में अगर आप माचिस की खाली डिब्बी में काली मिर्च के कुछ दाने मिलाकर रख सकती हैं।

चावल के सफेद कीड़ों को हटाने की रेमेडी

जिस कंटेनर में आप चावल रखते हैं, उसको सफेद कीड़ों को बचाने के लिए आप हल्दी या सूखा लहसुन रख सकती हैं। इस उपाय को अपनाने से आपको धूप में अनाज रखने की समस्या खत्म हो जाती है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में रुक-रुककर बारिश के बीच मनी Diwali, पटाखों से 269 लोग झुलसे

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े

Mehbooba Mufti ने Jammu के शिव मार्केट के पीड़ित दुकानदारों के लिए मांगी तुरंत आर्थिक मदद

Tamil Nadu में TNKET योजना से टीबी मृत्यु दर में 38 फीसदी की गिरावट: BMJ रिपोर्ट