कृषि, निर्माण क्षेत्र के उपकरणों में इथेनॉल का उपयोग शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं : गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

पुणे (महाराष्ट्र)। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग की वकालत करते हुए शनिवार को कहा कि कृषि और निर्माण क्षेत्र के उपकरणों में इथेनॉल का उपयोग शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। केन्द्रीय सड़क परिवन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि ऊर्जा और बिजली के क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश हर साल 10 लाख करोड़ रुपये मूल्य के पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करता है और अगले पांच वर्षों में मांग बढ़कर 25 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिससे अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में नए कैबिनेट का होगा गठन, सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि डीजल से संचालित होने वाले कृषि उपकरणों को अब पेट्रोल इंजन में बदलना चाहिए और फ्लेक्स इंजनों को इथेनॉल इंजनों में बदला जा सकता है।उन्होंने कहा कि निर्माण उपकरणों में भी इथेनॉल इंजन लाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Amarnath Yatra: Sharika Bhawani Temple पहुंची Chhari Mubarak, महंत दीपेंद्र गिरी ने की विशेष पूजा

Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

Rajasthan Cabinet approves UCC Bill 2026: राजस्थान में बहुविवाह पर बैन और पंजीकरण अनिवार्य, कैबिनेट की मुहर

NCB Mumbai का Interstate Drug Network पर बड़ा एक्शन, Gujarat से Mumbai तक फैला था अवैध कारोबार