ओडिशा में नए कैबिनेट का होगा गठन, सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

naveen patnaik
ANI
अंकित सिंह । Jun 4 2022 3:18PM

खबर के मुताबिक 2024 के आम चुनाव साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि जिन मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी, उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सभी 20 मंत्रियों ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने 29 मई 2022 को अपने पांचवें कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए। इन सबके बीच बड़ी खबर यह है कि ओडिशा कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। इस फेरबदल को लेकर मंत्री परिषद के सभी सदस्यों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक रविवार दोपहर 12:00 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। खबर के मुताबिक के मंत्रियों से लोगों में नाराजगी को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

खबर के मुताबिक 2024 के आम चुनाव  साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि जिन मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं मिलेगी, उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सभी 20 मंत्रियों ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अटकलें तो यह भी हैं कि प्रदीप अमात और लतिका प्रधान को मंत्री पद मिलने की संभावना है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़