Tunisha Sharma suicide case : साथी अभिनेता शीजान एम खान गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2022

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके 27 वर्षीय साथी अभिनेता शीजान एम खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा (21) ने शनिवार को वसई इलाके में एक धारावाहिक के सेट पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वालिव पुलिस थाने के थाना प्रभारी अधिकारी ने बताया कि शर्मा की मां की शिकायत पर वालिव पुलिस ने मृतका के साथ काम करने वाले अभिनेता शीजान एम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh : गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को मान्यता देने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद

शर्मा की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि उनकी बेटी और खान एक-दूसरे से प्यार करते थे। उन्होंने खान को अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah और PM मोदी पर बरसी शिवसेना UBT, सामना में लगाया तानाशाही का आरोप

Supreme Court से Rahul Gandhi को राहत, मोदी टिप्पणी मानहानि केस की कार्यवाही पर रोक

बदलते मौसम में फटे होंठों के लिए बनाएं Ghee Lip Balm, नारियल तेल मिलाकर ऐसे करें तैयार!

Stock Market Today Update: सेंसेक्स 600 अंक से ज़्यादा चढ़ा, शेयर बाज़ार में तेज़ी आने के ये हैं 4 बड़े कारण