टीवी अभिनेता अनुज सक्सेना ने किया आत्मसमर्पण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2017

टीवी अभिनेता अनुज सक्सेना ने भ्रष्टाचार के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले के सह-आरोपी और वरिष्ठ नौकरशाह बीके बंसल, उनकी पत्नी और बच्चों ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सक्सेना को 17 फरवरी तक आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था, जिसके बाद आज वह विशेष न्यायाधीश गुरदीप सिंह के समक्ष उपस्थित हुए। इस महीने की 13 तारीख को उच्च न्यायालय ने कहा था कि वह ‘राहत देने के पक्ष में नहीं है’ क्योंकि आरोपी ही ‘अंतिम लाभार्थी’ प्रतीत होता है।

 

इसके बाद सक्सेना के वकील ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका वापस लेने का फैसला किया, जिसके बाद न्यायालय ने यह निर्देश दिया था। सीबीआई ने आरोप लगाया था कि सक्सेना ने अपनी कंपनी से जुड़े फायदों के लिए बंसल को रिश्वत देने में प्रत्यक्ष भूमिका निभायी थी। बंसल ने 26-27 सितंबर, 2016 की दरम्यानी रात को अपने बेटे के साथ कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह तब जमानत पर जेल से बाहर थे। उन्होंने अपने कथित सुसाइड नोट में सीबीआई द्वारा ‘परेशान’ किये जाने का दावा किया था। बंसल को एक फार्मा कंपनी से कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोपों में 16 जुलाई, 2016 को गिरफ्तार किया गया था। तीन दिन बाद उनकी पत्नी सत्यबाला और बेटी नेहा ने पूर्वी दिल्ली के मधु विहार स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट के अपने आवास में कथित तौर पर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली थी।

 

प्रमुख खबरें

Meerut में बच्ची से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 10 साल की सजा

पासपोर्ट प्राधिकरण नवीनीकरण के लिए यात्रा कार्यक्रम नहीं मांग सकता : Supreme Court

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया