मां बनीं Surbhi Jyoti, घर आई नन्ही परी, सेलेब्स और फैंस दे रहे बधाईयां

By एकता | Jun 14, 2026

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। उनके और पति सुमित सूरी के घर एक प्यारी सी नन्ही परी का आगमन हुआ है। सुरभि पिछले काफी समय से अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही थीं और लगातार खूबसूरत फोटोशूट्स के जरिए फैंस के साथ जुड़ी हुई थीं। अब एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी इस 'गुड न्यूज' को शेयर कर फैंस को झूमने का मौका दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: Nora Fatehi का छलका दर्द, बोलीं- Career की शुरुआत में 20 लाख रुपये ठगे गए! Hindi को लेकर मेरा मजाक उड़ाया गया

बधाई देने वालों का लगा तांता

सुरभि का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस से लेकर तमाम टीवी सेलेब्स कपल को माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "यिप्पी..... बधाई हो।" इसके अलावा कई बड़े स्टार्स और फैंस लगातार इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सब कुछ था Booked, ऐन मौके पर Ranveer Singh ने Don 3 को मारी लात? Ashok Pandit ने बताई पूरी इनसाइड स्टोरी

शादी के दूसरे साल में ही बन गईं मां

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने 27 अक्टूबर 2024 को बहुत ही लो-प्रोफाइल तरीके से शादी रचाई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने बेबी प्लानिंग में ज्यादा समय नहीं लिया। कपल की शादी की दूसरी सालगिरह से पहले ही उनके घर नन्हा मेहमान आ गया है, इसलिए आगे फैंस को डबल सेलिब्रेशन देखने को मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant