सब कुछ था Booked, ऐन मौके पर Ranveer Singh ने Don 3 को मारी लात? Ashok Pandit ने बताई पूरी इनसाइड स्टोरी

Ranveer Singh
ANI
एकता । Jun 12 2026 6:39PM

डॉन 3 विवाद पर अशोक पंडित ने खुलासा किया है कि शूटिंग से ठीक पहले रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' जैसा फॉर्मूला अपनाने की मांग की थी। जब फरहान अख्तर से बात नहीं बनी और होटल-टिकट बुक हो चुके थे, तो विवाद इतना बढ़ा कि रणवीर को फिल्म से बाहर होना पड़ा।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डॉन 3 के मेकर्स के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब डॉन 3 की पूरी यूनिट शूटिंग पर निकलने ही वाली थी, ठीक उससे पहले रणवीर सिंह ने फिल्म को लेकर कुछ अजीब फरमाइशें रख दीं, जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया।

धुरंधर जैसा फॉर्मूला चाहते थे रणवीर सिंह

अशोक पंडित के मुताबिक, रणवीर सिंह चाहते थे कि डॉन 3 को भी सुपरहिट फिल्म धुरंधर के यूनिवर्स की तरह ही बनाया जाए, क्योंकि वह फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर पहले ही हिट हो चुका था। रणवीर की इस मांग पर डायरेक्टर फरहान अख्तर ने फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव करने की कोशिश भी की, लेकिन आखिरकार बात नहीं बन पाई। अशोक पंडित ने बताया कि धुरंधर 2 के हिट होने के बाद रणवीर के हाव-भाव बदल गए थे। जब फिल्म के कपड़े सिल चुके थे, होटल और हवाई जहाज के टिकट बुक हो चुके थे और टीम 3 हफ्ते बाद शूटिंग पर जाने वाली थी, तब अचानक इस तरह फिल्म को नहीं छोड़ा जा सकता था।

इसे भी पढ़ें: कभी TRP में Top 5 पर था Deepika Singh का हिट शो Mangal Lakshmi, अब अचानक हो रहा है Off-Air

फरहान अख्तर से बात करने को तैयार नहीं थे एक्टर

इंटरव्यू में यह भी साफ हुआ कि विवाद इतना बढ़ गया था कि रणवीर सिंह, फरहान अख्तर से सीधे बात करने को भी तैयार नहीं थे। मामले को सुलझाने के लिए पहले आमिर खान जैसे बड़े सितारों ने भी मध्यस्थता करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं सुधरी, तब यह मामला एसोसिएशन के पास पहुंचा। अशोक पंडित ने कहा कि उनके पास रणवीर और फरहान के बीच हुई बातचीत के पुख्ता चैट्स और सबूत थे, जिसके आधार पर ही एसोसिएशन को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: KALA HIRAN फिल्म पर भड़के Salman Khan, रिलीज पर रोक लगाने के लिए पहुंचे Delhi High Court

अब डॉन 3 का हिस्सा नहीं हैं रणवीर सिंह

क्रिएटिव डिफरेंसेज के कारण यह मामला सिर्फ एसोसिएशन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि कोर्ट की चौखट तक भी पहुंच गया। आखिरकार, इन तमाम विवादों के बाद रणवीर सिंह ने डॉन 3 से पूरी तरह अपने कदम पीछे खींच लिए हैं और अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने फिल्म छोड़ने के साथ ही मेकर्स को हुए नुकसान का पूरा खर्च उठाने का भरोसा भी दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़