रोजाना कोरोना की चपेट में आ रहे हैं तमाम सेलिब्रिटिज, शूटिंग जारी रखने पर उठ रहे सवाल!

By निधि अविनाश | Jul 15, 2020

कोरोना महामारी पूरी दुनिया में अपना पैर पसार चुकी है। भारत में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या 9 लाख के पार हो चुकी है। दिल्ली से लेकर मुबंई जैसे शहर में कोरोना का प्रकोप सबसे ज्यादा बढ़ा है। इन सबके बीच अब सेलिब्रिटिज भी सुरक्षित नहीं है। बता दे कि अब फिल्मों से लेकर टीवी सिरियल तक की शूटिंग दोबारा शुरू की जा चुकी है। इस महामारी के दौरान कलाकारों का दोबारा से अपने काम पर लौटना और शूटिंग शूरू कर देना खतरे से खाली नहीं हैं।  जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार बॉलिवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहु ऐशवर्या राय और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना की चपेट में आ गए है। इन सभी का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। इसी बीच अनुपम खेर ने भी ट्वीट करके फैंस को बताया कि वह और उनके फैमिलि में भाई, मां , भाभी और भतीजी को भी कोरोना हो गया है। इन सभी का जब कोरोना टेस्ट कराया गया तो इसमे अनुपम खैर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव बल्कि उनकी पूरी फैमिली की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सबके बावजूद भी अनुपम खैर ने अपने आपको क्वारटिंन कर लिया है। इससे पहले रेखा के घर का गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद रेखा के घर को बीएमसी वालों ने पूरी तरह सील कर दिया। रेखा खुद भी क्वारटिंन हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: सोनू सूद ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, पुणे में फंसे बंगाल के तीन लोगों को कहा- घर जाने के लिए सामान पैक करो

बता दे कि पिछले कुछ दिनों में कई टीवी सिरियलों की शूटिंग दोबारा शुरू हो गई है। इस दौरान कई ऐसे टीवी सेलेब्रिटिज है जिनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और बीच में ही शूटिंग को रोकना पड़ गया है। हाल ही में कसौटी जिंदगी की के लीड स्टार पार्थ स्म्राट भी कोरना पॉजिटिव पाए गए है। पार्थ ने अपनी शूटिंग लॉकडाउन के बाद दोबारा शुरू की थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दी थी। उन्होंने लिखा "मैं कोविड19 पॉजिटिव पाया गया हुं। मेरे सिम्पटम भी मिल रहे है और में उन सबसे से गुजारिश करता हुं कि जो भी मेरे इन दिनों सर्पंक में आया है वह कोरोना का टेस्ट जरूर करा ले'। कसौटी जिंदगी की कि शूटिंग को रोक दिया गया है और पार्थ इस वक्त सेल्फ क्वारिटाइन हो गए है और डॉक्टर के संपर्क में भी है। एक जानकार कहते है कि शूटिंग के सेट पर काफी भीड़ होती है और इस बीच कोरोना के नियमों का पालन करना मुमकिन नहीं है। केस आने के बाद ये सही होगा की कुछ दिनों के लिए शूट को रोक दिया जाए। बता दे कि लॉकडाउन खुलने के बाद ऐसे कई तमाम निर्मताओं ने कई टीवी शोज की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं फिल्मवाले जल्द शूटिंग शुरू करने वाले हैं। लेकिन हाल में इतने सेलिब्रिटिज के कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद लोग शूटिंग पर पुनर्विचार की मांग कर रहे है।  

प्रमुख खबरें

RBI ने Repo Rate नहीं बदला, पर Iran संकट से Indian Economy पर मंडराया खतरा

Crude Oil Price में बड़ी गिरावट, America-Iran में सुलह के संकेतों से दुनिया को मिली राहत

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के