TVS ने लॉन्च की अपनी नई बाइक Apache RR310 BS6, जाने इसके बेहतरीन फिचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2020

नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपनी अपाचे आरआर 310 मोटरसाइकिल का भारत चरण-छह उत्सर्जन मानक अनुकूल संस्करण निकाला है। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 2.4 लाख रुपये है।अपाचे आरआर 310 मोटरसाइकिल में थ्रॉटल-बाय-वायर जैसी नई तकनीक है जो पारंपरिक केबल के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से थ्रॉटल ग्रिप को गाड़ी के बॉडी से जोड़ती है।

इसमें कंट्रोल क्यूब्स के साथ इंटरएक्टिव 5-इंच वर्टिकल टीएफटी मल्टी इन्फॉर्मेशन रेस कंप्यूटर भी है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ से लैस स्मार्ट एक्स कनेक्ट है। इसको चलाने की चार स्थितियां हैं- शहरी इलाका, बरसात, स्पोर्ट और ट्रैक। वाहन चलाने वाला भिन्न परिस्थितियों के हिसाब से वाहन के प्रदर्शन का चयन कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: हो जाए टेंशन फ्री! MoneyTap के जरिए अब आसानी से मिल सकता है लोन

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रमुख (विपणन), प्रीमियम मोटरसाइकिल, मेघश्याम दिघोले ने कहा कि अपाचे आरआर 310 वर्ष 2017 में बाजार में पेश किये जाने के बाद से मोटरसाइकिल के शौकीनों के बीच काफी लोकप्रिय है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार