मस्क-ट्विटर विवाद : न्यायाधीश ने सुनवाई अक्टूबर के लिए सूचीबद्ध की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

विलमिंगटन (अमेरिका)| एलन मस्क और ट्विटर के बीच कानूनी लड़ाई मंगलवार को डेलावेयर अदालत में शुरू हुई जब दोनों पक्षों के वकील इस बात पर विवाद कर रहे थे कि मुकदमा कितनी जल्दी शुरू होना चाहिए।

ट्विटर कंपनी मस्क को 44 अरब अमरीकी डालर में खरीदने के अप्रैल के उनके वादे को पूरा करने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहा है। कंपनी चाहती है कि यह सौदा जल्दी हो क्योंकि उसका कहना है कि विवाद के कारण उसके व्यवसाय को नुकसान हो रहा है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने ट्विटर के लिए प्रति शेयर 54.20 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन अब वह समझौते से पीछे हटना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर

Tanvi Patri ने मिस्र की खिलाड़ी को हराकर Syed Modi Super 300 के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह