ट्विटर ने बंद किया फर्जी खबर फैलाने वाले हजारों खाते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2019

वाशिंगटन। ट्विटर ने फर्जी खबरें फैलाने तथा सरकार समर्थित प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात, चीन और स्पेन जैसे देशों में हजारों खाते बंद कर दिए हैं। 

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि चीन के ट्विटर खाते हांगकांग में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर विरोधाभासी बातें फैलाने में संलिप्त थे। इसी तरह कतर और यमन को निशाना बनाकर सउदी अरब के पक्ष में माहौल बनाने को लेकर संयुक्त अरब अमीरात तथा मिस्र स्थित कई खाते बंद किये गये। कंपनी ने कहा कि स्पेन और इक्वाडोर के भी कुछ खातों को फर्जी खबर फैलाने के कारण बंद किया गया।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन