ऑस्ट्रेलिया में दो विमान एक-दूसरे से टकराई, 4 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

पर्थ। दक्षिणपूर्वी ऑस्ट्रेलिया में बुधवार को दो छोटे विमानों के टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस और अन्य आपात सेवाएं विक्टोरिया राज्य की राजधानी मेलबर्न के मैंगलोर में घटनास्थल पर मौजूद हैं।

 

विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि दोनों विमान में दो-दो लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें: तुर्की में रनवे पर फिसलकर तीन टुकड़ों में टूटा प्लेन, 3 लोगों की मौत, 179 घायल

स्थानीय मीडिया द्वारा दिखाई जा रही तस्वीरों में दो छोटे विमानों का मलबा घास के मैदान पर गिरा नजर आ रहा है।

नागरिक विमानन सुरक्षा प्राधिकरण और ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो को इसकी जानकारी दे दी गई है।

 

 

 

प्रमुख खबरें

गरीबों के काम का अधिकार छीना! CWC की बैठक में Kharge बोले- MGNREGA पर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे

जब बड़े-बड़े स्टार्स ने ठुकराई मूवी; तब 1 रुपये में सलमान खान ने की थी फिल्म , जानिए क्या था वो रोल!

किस बात पर इतना भड़क गए जिनपिंग? अमेरिका की 20 रक्षा कंपनियों पर ठोक दिया बैन

Mumbai Mayor लड़ाई में खान-पठान-बुर्का से गरमाई राजनीति, ओवैसी की पार्टी से भिड़ गए संजय राउत