हाशिम बाबा गिरोह से जुड़े दो हथियार आपूर्तिकर्ता दिल्ली में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2025

दिल्ली पुलिस ने हाशिम बाबा गिरोह से जुड़े दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं को तीन अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरोह के मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता मोहम्मद रिहान को एक गुप्त सूचना के बाद रोहिणी सेक्टर-24 के पास से पकड़ लिया गया। अधिकारी ने कहा, एक टीम ने जाल बिछाया और रिहान को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह सक्रिय गिरोह के एक सदस्य को दो पिस्तौल और चार कारतूस देने जा रहा था।

पूछताछ के दौरान रिहान ने बताया कि उसने जाफराबाद निवासी सलमान अहमद से हथियार प्राप्त किए थे। टीम ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए।

प्रमुख खबरें

Delhi में हवा ‘बेहद खराब’, न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या रवाना

अवमानना की कार्यवाही के लिए सर्वोच्च अधिकारी उत्तरदायी होगा : Allahabad High Court

Odisha के पुरी में दिव्यांग महिला से बलात्कार, कड़ी कार्रवाई की मांग