मध्य प्रदेश के उज्जैन में दो कारों में हुई भिड़ंत, एक की मौत 7 घायल

By दिनेश शुक्ल | Mar 22, 2021

उज्जैन। मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के घट्टिया-राघवी थाने के बीच स्थित पेट्रोल पंप के सामने ड्रायवर साइड से दो कारों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कुल 7 लोग घायल हुए जिनमें से एक की मौत हो गई। एक कार में सवार रूकमा बाई पति बालू सिंह (35 वर्ष) और राजेन्द्र सिंह पिता रतन सिंह दोनों निवासी माधोपुरा थाना राघवी को उपचार के लिये उज्जैन जिला चिकित्सालय लाया गया।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना मरीजों के उपचार के लिये पुनः शुरू हुआ सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय

परिजनों ने बताया कि वह लोग कार से किसी का उपचार कराने के लिये उज्जैन आ रहे थे, जबकि उज्जैन तरफ से दूसरी कार तेजगति से आ रही थी। उसी दौरान टक्कर  हो गई। उज्जैन तरफ से आ रही कार पर मध्य प्रदेश शासन की प्लेट लगी थी। पुलिस ने बताया कि घट्टिया थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के सामने सुबह 11 बजे दो कारों के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और महिलाओं सहित 7 लोग घायल हुए। राजेंद्र सिंह पिता रतन सिंह 35 साल निवासी माधोपुरा को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके साथ आए कमल सिंह ने बताया कि राजेंद्र किसी परिजन का उपचार कराने कार से उज्जैन आ रहा था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर