RML अस्पताल के दो डाक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के दो चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी के अनुसार अस्पताल की दो महिला चिकित्सक संभवत: वायरस संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुई होंगी।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों चिकित्सकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 353 हो गयी जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 10,815 पहुंच गयी है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार

Jasprit Bumrah के खिलाफ Guwahati में आया 15 साल के लड़के का तूफान, एक ही ओवर में मारे 2 छक्के

Bangladesh Cricket में Election धांधली पर बड़ा एक्शन, बोर्ड भंग, Tamim Iqbal के हाथों में अब कमान

Womens Candidates: Divya Deshmukh की जीत से टॉप पर 5 खिलाड़ी, अब खिताब की Race हुई रोमांचक