पाकिस्तानी आतंकी को उठा लाया अमेरिका, जानें कहां पर हमला करने की रच रहा था साजिश

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2025

आतंकी सोच रखने वाला पाकिस्तान सिर्फ अपने देश में आतंकवाद को नहीं फैला रहा है। बल्कि वो तो पूरी दुनिया में इस वायरल को छोड़ने का काम कर रहा है। पाकिस्तान कैसे दुनिया के कोने कोने तक आतंकवाद का वायरस फैला रहा है, एक बार फिर ये साफ हो चुका है। इस बार ये आरोप भारत नहीं लगा रहा है। भारत की इसको लेकर कोई भूमिका नहीं है। इस बार ये खबर अमेरिका से आ रही है। अमेरिका खुद पाकिस्तान को एक्सपोज कर रहा है। कैसे पाकिस्तानी नागरिक दुनियाभर में आतंकी वायरस को फैला रहे हैं। अमेरिका के एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में पाकिस्तानी नागरिक को लेकर जानकारी दी गई थी। जिसमें बताया गया कि कैसे कनाडा में रहने वाला एक पाकिस्तानी नागरिक आईएसआईएस को सहायता दे रहा था। आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के प्लान में शामिल था। 

इसे भी पढ़ें: Pak Defence Budget: कर्ज का बारूदी निवेश, अगले युद्ध के लिए पैसा जमा कर रहा पाकिस्तान

पटेल ने बताया कि खान ने कथित तौर पर कनाडा से न्यूयॉर्क जाने और 7 अक्टूबर, 2024 को ISIS के समर्थन में सामूहिक गोलीबारी करने की योजना बनाई थी। हमले को अंजाम देने से पहले ही उसे 4 सितंबर, 2024 को कनाडाई अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। एफबीआई डायरेक्टर ने कहा कि शुक्र है कि FBI टीमों और हमारे सहयोगियों के शानदार काम ने उन योजनाओं को उजागर किया और उन्हें बंद कर दिया - और खान को 4 सितंबर, 2024 को कनाडाई अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को दुनिया के हर कोने में आतंकवाद के निरंतर खतरे की याद दिलाने वाला बताते हुए पटेल ने हमारे यहूदी समुदायों के खिलाफ़ खतरों में चिंताजनक वृद्धि" के बारे में भी चेतावनी दी। उन्होंने कई FBI फील्ड कार्यालयों के प्रयासों को स्वीकार करते हुए कहा: @NewYorkFBI, @FBIChicago और @FBILosAngeles ने हमारे सहयोगियों के साथ इस मामले में शानदार काम किया, और हम उनका धन्यवाद करते हैं।

प्रमुख खबरें

Project Cheetah India | विलुप्ति से वापसी तक... 4 साल में भारत में चीतों का कुनबा बढ़कर 52 हुआ, जानें प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक सफलता

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रहेगा पितृ पक्ष, जानिए श्राद्ध में तर्पण करने की विधि और प्रमुख तिथियां

North Delhi के Sadar Bazar में 11 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी, दर्जी गिरफ्तार

मिसाइल हमलों से दहला Saudi Arabia! अमेरिका ने जारी किया हाई-सिक्योरिटी रेड अलर्ट, ताइफ़ और यानबू में यात्रा पर लगा बैन