UN में अमेरिका के मिशन में दो अहम पदों पर भारतवंशी महिलाओं की हुई नियुक्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2021

वाशिंगटन। बाइडन प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के मिशन में दो महत्वपूर्ण राजनयिक पदों पर दो भारतीय अमेरिकी विशेषज्ञों सोहिनी चटर्जी तथा अदिति गोरूर को नियुक्त किया है। आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक चटर्जी संरा में अमेरिकी राजदूत की वरिष्ठ नीति सलाहकार होंगी जबकि गोरूर को मिशन में नीति सलाहकार नियुक्त किया गया है। चटर्जी वैश्विक विकास, संघर्ष तथा सामूहिक अत्याचार विषय की विशेषज्ञ हैं और हाल तक वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशन ऐंड पब्लिक अफेयर्स में प्राध्यापक के पद पर थीं। इसे पहले उन्होंने अमेरिका की एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट के ब्यूरो ऑफ पॉलिसी, प्लानिंग ऐंड लर्निंग में काम किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर