आपसी रंजिश के चलते इंडोनेशिया में दो पत्रकारों की हुई चाकू मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2019

मेदान। ताड़ के तेल की एक कंपनी और निवासियों के बीच भूमि विवाद की मध्यस्थता कर रहे इंडोनेशिया के दो पत्रकार सुमात्रा में एक संयंत्र के समीप मृत पाए गए। उनके शरीर पर चाकू से कई वार के निशान पाए गए। मैराडन सिआनीपार का शव उत्तर सुमात्रा प्रांत से आठ घंटे की दूरी पर स्थित लबुहन बाटू जिले में ताड़ के संयंत्र के समीप बुधवार को एक गड्ढे में पाया गया। पुलिस ने इसी इलाके में एक दिन बाद मरातुआ सिरेगर का शव बरामद किया। दोनों शवों पर चाकू से वार के निशान थे।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया के जोको विडोडो दूसरी बार बने राष्ट्रपति, ली शपथ

स्थानीय पुलिस प्रमुख एगस दरोजात ने बताया कि छह लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन किसी को भी संदिग्ध नहीं बनाया गया है। दोनों पत्रकार एक स्थानीय समाचार पोर्टल के लिए काम करते थे। सिरेगर के एक दोस्त ने बताया कि मृतकों को हाल ही में भूमि विवाद मुद्दों में उनके काम के लिए पहचान मिली थी। उनकी मौत से पहले सिरेगर और सिआनीपार स्थानीय लोगों को विवादित भूमि पर काम करने की अनुमति देने के लिए सरकार को मनाने के एक अभियान पर काम कर रहे थे। इंडोनेशिया के पत्रकार संघ ने इन मौतों की निंदा की है और अधिकारियों से इसकी विस्तृत जांच कराने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान