इंडोनेशिया के जोको विडोडो दूसरी बार बने राष्ट्रपति, ली शपथ

joko-widodo-sworn-in-as-indonesian-president-for-the-second-time
[email protected] । Oct 20 2019 6:17PM

देश के सुरक्षा मंत्री पर एक इस्लामी आतंकी दंपति द्वारा 10 अक्टूबर को चाकू से किये गए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद कर दिया गया है।

जकार्ता। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने रविवार को दूसरी और अंतिम बार पांच वर्ष के लिये पदभार ग्रहण किया। गरीबी से उठकर लोकतंत्र को आगे बढ़ाने की मुहिम का हिस्सा बने विडोडो ने भ्रष्टाचार से मुकाबला किया और दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश के आधुनिकीकरण का काम किया। जकार्ता में शपथ ग्रहण समारोह से पहले सैनिक और पुलिस के जावानों को बख्तरबंद वाहनों, एंबुलेंस के साथ तैनात किया गया था।

इसे भी पढ़ें: ईयू और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण बैठक से पहले ब्रेक्जिट पर वार्ता तेज की

देश के सुरक्षा मंत्री पर एक इस्लामी आतंकी दंपति द्वारा 10 अक्टूबर को चाकू से किये गए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और चाक-चौबंद कर दिया गया है। अपनी साधारण शैलीके लिए चर्चिच विडोडो (58) संसद में बेहद सादगी के साथ शपथ ली। इस दौरान शपथ ग्रहण होने के बाद आयोजित की जानेवाली परेड भी नहीं हुई। पिछले शपथ ग्रहण के बाद विडोडो एक बग्घी में सवार होकर जकार्ता की सड़कों से गुजरे थे और इस दौरान हजारों की संख्या में समर्थक उनके स्वागत के लिये खड़े थे।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय ने जॉनसन पर लगे यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को किया खारिज

समारोह के लिये जाते वक्त रविवार को विडोडो अपने कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ काफिले कीगाड़ी से उतरे और समर्थकों से हाथ मिलाया। विडोडो ने संसद रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा कि यह दूसरा मौका है सबसे महत्वपूर्ण, इंडोनेशिया में समृद्धि लाने के लिये हमें तत्काल साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।” उन्होने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को चुन लिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़