सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत, 25 लोग हुए घायल

By दिनेश शुक्ल | Apr 30, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले में एक लगन-टीका समारोह से लौट रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली पलटने से इस परिवार के दो लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तीन शहरों में बढ़ा कोरोना मरीजों के ठीक होने वालों की संख्या

जिसके बाद घायलों को कुंडम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजू मरावी (13) और आमसिंह धुर्वे (26) को मृत घोषित कर दिया। घायलों ने बताया कि ट्रैक्टर का ड्राइवर नशे में था। आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। कुंडम टीआई प्रतापसिंह मरकाम के मुताबिक हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। ट्रैक्टर दो बार पलटी खाकर सड़क किनारे तक पहुंच गया था।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश