पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर भयानक सड़क हादसा, आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2022

लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार सुबह ईसानगर पुलिस सीमा के अंतर्गत भरेहटा गांव के पास पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 730) पर हुई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान धौरहरा थाना क्षेत्र के बेलवा मोती निवासी सतनु (42) और उसकी बहन रेखा (38) के रूप में हुई है। हादसे में सतनू का आठ साल का बेटा विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 17 घायल

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसानगर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसा उस वक्त हुआ जब सतनू अपने बेटे और बहन के साथ साइकिल पर एक स्थानीय चिकित्सक को दिखाने जा रहे थे। हादसे में रेखा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतनू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आठ वर्षीय विवेक की हालत नाजुक बताई जा रही है। ईसानगर थाना प्रभारी अरविंद पांडे ने बताया कि चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड

West Bengal Voter List: Supreme Court की सख्त चेतावनी, Judicial Officers पर उंगली उठाने की कोशिश न करें

मतदाता सूची विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, न्यायिक अधिकारियों पर सवाल उठाने से किया मना