बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा: निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल

By रेनू तिवारी | Oct 01, 2025

 बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन स्थल पर मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की दुखद मौत हो गई और एक घायल हो गया। माडीवाला की सिद्धार्थ कॉलोनी में खंभे की नींव पर काम करते समय झारखंड के रजा उद्दीन अंसारी और लाल मदान मलबे में दब गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर निर्माण स्थल सुरक्षा में संभावित चूक की गहन जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में दिल दहला देने वाला हादसा! नमाज़ के वक्त ढहा इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल, 91 छात्र मलबे में दबे होने की आशंका, कई बच्चों के शव निकाले गये

 

मजदूरों की मौत का मामला: लापरवाही की जांच शुरू 

पुलिस-उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) सारा फातिमा ने कहा, ‘‘हमें माडीवाला पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे सूचना मिली कि एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे कुछ कामगार मलबे के नीचे दब गए हैं और मिट्टी धंस गई है। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीन लोग फंसे हुए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।’’

इसे भी पढ़ें: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों से लोहा लेते जवान को सांप ने डसा, गई जान

उन्होंने बताया कि सैफुल्ला खतरे से बाहर हैं जबकि अन्य दो की मौत हो गई। उपायुक्त ने कहा, सभी कामगार झारखंड के रहने वाले थे और लगभग तीन महीने पहले इस निर्माण स्थल पर काम करने आए थे। मामला दर्ज कर लिया गया है और हम जांच करेंगे कि यह घटना कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

प्रमुख खबरें

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब

Lockheed Martin भारत में बढ़ाएगी उत्पादन, 60 परिवहन विमानों की निविदा जीतने पर C-130J का निर्माण

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार