सिवनी जिले में लापता दो नाबालिग भाइयों की गला रेतकर हत्या, शवों को जंगल में फेंका गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2025

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक दिन पहले लापता हुए दो नाबालिग भाई (नौ एवं छह साल) बुधवार को एक जंगल में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्चों की गला रेतकर हत्या की गई और फिर शवों को जंगल में फेंक दिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की गला रेत कर हत्या किए जाने के बाद उनके शवों को पत्थरों से ढंक दिया गया था। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने बताया कि पीड़ित बच्चों की मां ने कोतवाली पुलिस थाने में अपने बेटों की गुमशुदगी के साथ-साथ अपहरण का मामला दर्ज कराया था

मेहता ने बताया कि तलाशी के दौरान संदिग्ध से पूछताछ के बाद कोतवाली और डुंडास्वनी पुलिस की संयुक्त टीम ने शवों को बरामद किया तथा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि एक श्वान दस्ते और फोरेंसिक टीम ने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां शव पाए गए थे और हत्या से संबंधित सबूत एकत्र किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने Bengal STF थानों और विशेष अदालतों पर HC के फैसले पर लगाई रोक

Rajasthan High Court का बड़ा फैसला, School परिसर के 50 मीटर दायरे में Junk Food की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर