बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में दो और लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2024

राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से संबंधित मामले में बृहस्पतिवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि लोनकर और मोहोल (जो पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं) ने कथित तौर पर गुलनकर और शेख को गोला-बारूद के साथ नौ एमएम की पिस्तौल सौंपी थी, जिसका इस्तेमाल अपराध में किया जाना था।

जांच के दौरान पिस्तौल बरामद कर ली गई, जबकि गोला-बारूद का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर