SC को मिले दो नये जज, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस संजीव खन्ना ने ली शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2019

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने न्यायाधीशों के तौर पर शुक्रवार को शपथ ली। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने दोनों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह शीर्ष अदालत के अदालती कक्ष संख्या एक में आयोजित हुआ।

 

उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 31 है। न्यायमूर्ति माहेश्वरी एवं न्यायमूर्ति खन्ना के शपथ लेने के साथ ही यहां कुल न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई है। न्यायमूर्ति माहेश्वरी जहां कर्नाटक उच्च न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश रहे हैं वहीं न्यायमूर्ति खन्ना दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे।

 

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: पाकिस्तान का समर्थन करने वालों CM Yogi ने चेताया, बोले- वैसा ही हाल करेंगे जैसा कि...

भगोड़े नीरव मोदी को बड़ा झटका, UK कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

माइकल क्लार्क ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह, कहा- रोहित शर्मा को T20 WC से पहले ब्रेक की जरूरत

Nepal में सत्तासीन गठबंधन में फूट, कई सांसदों और विधायकों ने नई पार्टी बनाने के लिए किया आवेदन