By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2026
केरल में कोल्लम के नेदुवाथुर में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि चारों लोग जिन दो मोटरसाइकिल पर सवार थे, उनमें आमने-सामने की टक्कर हो गई और इसके बाद एक वाहन में आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि चारों को कोट्टाराक्करा के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन विनायक और अभिषेक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोट्टाराक्करा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।