By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2025
पुलिस ने बहरोड़ कस्बे में मंगलवार को दो व्यक्तियों को 50 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार, इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मीणा ने बताया कि आरोपी नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद नकदी जब्त कर ली गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी के स्रोत और गंतव्य के बारे में पूछताछ की जा रही है।