हरियाणा के दो व्यक्ति जालसाजी के आरोप में भुवनेश्वर में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2025

भुवनेश्वर पुलिस ने हरियाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के रूप में खुद को पेश कर रहे थे और धोखाधड़ी की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहे थे। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।

भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने बताया कि सैनी ने सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तीकरण आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा किया था, जबकि ऐसा कोई पद है ही नहीं।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच में पाया गया कि सैनी का किसी भी सरकारी आयोग में कोई वैधानिक पद नहीं है। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी मनिंदर सिंह ने खुद को सैनी का निजी सहायक बताया था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय से जुड़े होने का दावा करते हुए जाली दस्तावेज भी जमा किए थे। मीणा ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया, उनके द्वारा प्रस्तुत पहचान पत्र और पत्र जाली पाए गए और पदनाम में भी विसंगतियां पाई गईं। उन्होंने अपने दौरे के कार्यक्रम भी एक जाली लेटरहेड पर भेजे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों ने धोखाधड़ी के इरादे से खुद को भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी बताकर और जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके जालसाजी की।

प्रमुख खबरें

US-Iran Peace Deal पर Donald Trump का बड़ा खुलासा, Netanyahu ने क्यों डाला था अड़ंगा?

Party Snacks का टेंशन खत्म! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-Style Hung Curd कबाब, सब पूछेंगे Recipe

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।