By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2020
तत्पश्चात मंडल चिकित्सालय से चिकित्सकों ने मंडुवाडीह पहुँच कर मृतकों की जाँच की। तब पता चला कि दोनों श्रमिक पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। कुमार ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन के एस-15 कोच में मिला पहला मृतक, 30 वर्षीय दिव्यांग दशरथ प्रजापति था। जौनपुर जिले के पुरालाल गांव का निवासी दशरथ लकवाग्रस्त था और मुंबई में अपनी गुर्दे की बीमारी का इलाज करा रहा था। उन्होंने बताया कि एस-एल-आर कोच में मिला दूसरा मृतक 63 वर्षीय राम रतन गौड़ था। आजमगढ़ जिले के सरहदपार गांव का रहने वाला राम रतन गौड़ भी बीमारियों से ग्रस्त था।
इसे भी पढ़ें: योगी सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- क्या मजदूरों का बनाना चाहते हैं बंधुआ
मृतक दशरथ के बहनोई पन्ना लाल ने बताया ‘‘हम लोग कुल नौ परिजन, ट्रेन में सफर कर रहे थे। दशरथ, कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं करने की वजह से चल नहीं पाता था। प्रयागराज में उसने तबियत ठीक न लगने की शिकायत की और फिर सो गया। काशी पहुंचने पर जब उसे उठाया गया तो वह नहीं उठा।’’ मंडुवाडीह के जीआरपी चौकी प्रभारी बी एस यादव ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को बुलाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिये जाएंगे।