जौनपुर में दो सगे भाईयों की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2023

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खेतासराय क्षेत्र में मंगलवार देर रात बारातियों के साथ कथित विवाद में दो सगे भाईयों की चाकू से हमला करके हत्या कर दी गयी। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शाहगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात लगभग 11 बजे खेतासराय थाना क्षेत्र के खेतासराय कस्बे में एक बारात आई थी। पास में ही दुर्गा मंदिर के नजदीक अजय प्रजापति (23) और उसके सगे भाई अंकित प्रजापति (20) ने चाउमीन की दुकान लगायी थी।

उन्होंने बताया कि कुछ बाराती उनकी दुकान के पास शराब पीने आये, इस दौरान अजय और अंकित का बारातियों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर कुछ लोगों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वे गम्भीर रूप से घायल हो गए।

तोदी ने बताया कि घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनकी तलाश शुरू की गयी।

तोदी ने बताया कि पुलिस ने पांच घंटे के अन्दर ही सभी छह आरोपियों को मनेछा मंदिर के पीछे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुकेश बिंद, नीशू बिंद और सतीश बिंद मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, तीन कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है।

प्रमुख खबरें

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता Manoj Jarange अस्पताल में भर्ती

Himachal Pradesh: बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान दुर्घटना में पायलट की मौत

Prime Minister Modi ने पुस्तकों और पुस्तकालयों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया

Kasaragod में सतर्कता विभाग ने सर्वेक्षण अधिकारी की एवज में रिश्वत लेते एजेंट को गिरफ्तार किया