मॉन्ट्रियल के निकट मॉल के ऊपर दो छोटे विमान टकराए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2017

सेंट ब्रुनो। मॉन्ट्रियल में एक व्यस्त शॉपिंग मॉल के ऊपर दो छोटे विमानों के टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। क्यूबेक के जनसुरक्षा मंत्री मार्टिन कोइटेयुक्स ने शुक्रवार दोपहर मॉन्ट्रियल में एक समारोह में शिरकत करते हुए इस संबंध में जानकारी दी।

 

क्यूबेक के लोगुएइल शहर की पुलिस ने बताया कि दोनों विमानों में केवल एक-एक विमान चालक था और दोनों घायल हो गए हैं। मॉन्ट्रियल के दक्षिणी तट पर सेवाएं देने वाले पुलिस बल की प्रवक्ता नैंसी कोलागियाकोमो ने कहा, ‘‘एक विमान एक स्टोर की छत पर गिरा और एक विमान पार्किंग स्थल में गिरा।’’ एक प्रत्यक्षदर्शी न्हील मार्टिनेज ने कहा कि उसने दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में एक व्यक्ति देखा, जिसका शव कुचल गया प्रतीत होता था।

 

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Gautam Buddha Nagar में धारा 163 लागू, नव वर्ष पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात होगा भारी पुलिस बल

Germany के एक बैंक में लाखों यूरो की संपत्ति की चोरी

Delhi Airport पर एक यात्री की जींस के अंदर छिपाकर रखा गया लगभग 200 ग्राम सोना जब्त