नए साल पर पाक की नापाक हरकत, बॉर्डर पर हुई फायरिंग में दो भारतीय जवान शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2020

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप बुधवार को सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को खारी थरयाट जंगल में उस समय रोका गया जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जम्मू में भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने एक बयान में बताया, ‘‘नौशेरा सेक्टर में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सेना के दो सैनिक शहीद हो गए। अभियान अब भी चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।’’

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: जीए मीर और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को किया गया नजरबंद: रवींद्र शर्मा

 

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील