Tonk में एसयूवी के नदी में गिरने से दो महिलाओं की मौत, पांच घायल : पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

टोंक जिले में बुधवार देर रात एक एसयूवी के नदी में गिरने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पीपलू के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा ढूंढिया गांव के पास हुआ। बुधवार रात सात लोगों को ले जा रही एसयूवी एक टूटी हुई पुलिया से फिसलकर नदी में गिर गई। वाहन में सवार लोग अजमेर जिले के रहने वाले थे और बुधवार सुबह सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिया से नीचे उतरने के बाद कोई अवरोधक नहीं थे। वाहन सीधा नदी में चला गया और लगभग आधा डूब गया। स्थानीय ग्रामीणों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला।’’ पुलिस ने बताया कि सभी सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो महिलाओं सुप्यार (45) और मंजू (50) की मौत हो गई। घायलों का उपचार हो रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kashmir on High Alert Khamenei Killing | कश्मीर में कड़ा पहरा! खामेनेई की मौत पर भारी विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बलों के काफिले रोके गए

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल में भोजन पकाने का सही समय और नियम

Indonesia Earthquake | सुमात्रा द्वीप में भूकंप के तेज झटके! रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता, सुनामी का खतरा नहीं

Jamsetji Tata Birth Anniversary: जानें कैसे 21 हजार से खड़ा हुआ Tata Group, ये है Father of Indian Industry की कहानी