मथुरा में सीवर टैंक की सफाई करते समय दो कर्मचारियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

मथुरा जिले के वृन्दावन शहर में एक अतिथि गृह के सीवर टैंक की सफाई करते समय दो कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस घटना को लेकर मृतकों के परिजनों ने हंगामा किया और नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद वे शांत हुए।

उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी जैसे ही टैंक में उतरा तो जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गया, इसके बाद उसे बचाने के लिए टैंक उतरा दूसरा साथी भी बेहेश हो गया। तीसरे साथी के शोर मचाने पर लोग वहां इकट्ठा हो गए।

चौकी प्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने किसी प्रकार उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नरेंद्र (38) और छोटेलाल (40) रूप में हुई है। दोनों मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा खड़ा कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे आयुक्त जगप्रवेश चंद ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों मजदूरों के पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं थे।

प्रमुख खबरें

World Cup में Eloy Room का अविश्वसनीय Record, 15 Saves कर Ecuador को बराबरी पर रोका.

Womens Hockey: Team India का Nations Cup पर कब्जा, New Zealand को हराकर Pro League में की एंट्री

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान