अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश में बने दो विश्व रिकॉर्ड : मुख्यमंत्री नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को ऐतिहासिक और सफल करार देते हुए कहा कि राज्य ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि करीब 22,000 आदिवासी छात्रों ने एक ही स्थान पर 108 मिनट में 108 बार सूर्य नमस्कार कर एक और विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य आयोजन रहा। हमने इतिहास रचा है।”

नायडू ने बताया कि राज्य सरकार को आज के योग दिवस के लिए करीब दो करोड़ पंजीकरण की उम्मीद थी, लेकिन यह संख्या बढ़कर 2.45 करोड़ तक पहुंच गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायडू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विशाखापट्टनम के आरके बीच पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका