उदयपुर हत्याकांड पर जयपुर में जबरदस्त उबाल, हनुमान चालीसा का पाठ और सड़कों पर जनसैलाब

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2022

उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदेश ही नहीं देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज जयपुर में मृतक कन्हैया लाल को स्टैच्यु सर्किल पर श्रद्धांजलि दी जाएगी और इसके साथ ही हनुमान चालीसा के पाठ का भी आयोजन होगा। उसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से जुलुस निकाला जाएगा। आज सुबह से ही स्टैच्यु सर्किल पर सामाजिक संगठनों का पहुंचना शुरू हो गया। लोग टोलियां बनाकर सभा स्थल पर पहुंच रहे हैं।  आम जन ने कहा कि राजस्थान और भारत को तालिबान नहीं बनने देंगे। जयपुर के व्यापारियों ने भी दुकान बंद कर प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया है। भीड़ को देखते हुए शहर के स्टैच्यू सर्किल जानेवाले रास्तों पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: उदयपुर हत्याकांड से भाजपा का सीधे तौर पर संबंध, अभिषेक बनर्जी ने फोटो ट्वीट कर बोला हमला

गौरतलब है कि उदयपुर की घटना के बाद लोगों का गुस्सा  सातवें आसमान पर है। इसका नजारा जयपुर में आरोपियों की पेशी के दौरान देखने को मिला। जब पेशी के दौरान गुस्साई भीड़ ने आरोपियों की पिटाई कर दी। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में लोगों का आक्रोश सामने आया है। उसके बाद इन दोनों की जमकर पिटाई की गई है। पुलिस कमांडो वहां मौजूद थे। लेकिन लोगों का आक्रोश उस वक्त फूट पड़ा जब पेशी के बाद एनआईए की तरफ से इन्हें कस्टडी में लिया जाना था। आरोपियों पर थप्पड़, जूते, चप्पल सब बरसाए हैं।  

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार